लखनऊः महिगवां पुलिस व ग्रामीणों ने कुएं में गिरी गाय को सुरक्षित निकाला, बचाई जान
August 06, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के महिगवां थाना क्षेत्र के ग्राम इन्दारा में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक गाय अचानक कुएं में गिर गई। सूचना मिलते ही थाना महिगवां थानाध्यक्ष राधे श्याम मौर्य के निर्देशन में उपनिरीक्षक इंद्रपाल सिंह सेंगर व उपनिरीक्षक अजय पाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे,जानकारी के अनुसार, शिवमोहन सिंह के घर के सामने बने कुएं में गाय गिरी हुई थी,स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलाया गया और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद गाय को सकुशल कुएं से बाहर निकाल लिया गया। पुलिस की तत्परता और ग्रामीणों के सहयोग से एक बड़ा हादसा टल गया। मौके पर किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या नहीं पाई गई।
