सावन की पहली एकादशी के दिन भगवान विष्णु को चढ़ाएं ये चीजें, घर में होगा सुख-समृद्धि का वास
August 05, 2026
हिंदू धर्म में सावन माह का विशेष महत्व बताया गया है। यह महीना भगवान शिव का प्रिय माना जाता है। सावन में महादेव और माता पार्वती की आराधना करने से भक्तों को कई गुना अधिक पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। वहीं भोलेनाथ के इस पावन महीने में जब एकादशी व्रत आता है तो इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। तो आइए यहां जानते हैं कि सावन माह की पहली एकादशी कब है और इस दिन श्री हरि विष्णु को क्या-क्या चीजें अर्पित करनी चाहिए।
सावन माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी को कामिका एकादशी कहते हैं। पंचांग के अनुसार, सावन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 8 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 59 मिनट पर होगा। एकादशी तिथि का समापन 9 अगस्त को सुबह 11 बजकर 4 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, सावन की पहली एकादशी यानी कामिका एकादशी का व्रत 9 अगस्त 2026 को रखा जाएगा। वहीं कामिका एकादशी का पारण 10 अगस्त 2026 को किया जाएगा। पारण के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 18 मिनट से सुबह 8 बजे तक रहेगा।
