Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सिंहपुर: तालाब में तैरता मिला महिला का शव


सिंहपुर/अमेठी। थाना क्षेत्र शिवरतनगंज के अंतर्गत रुकनपुर गांव के नजदीक एक तालाब के किनारे ग्रामीणों ने एक महिला का शव आज सुबह  देखा जिसकी पहचान रामलली पत्नी मोहन 70 के रूप में की गई पारिवारिजनो ने बताया मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त अवस्था में थी वही पारिवारिक जनों ने बताया कई महीनो से मृतक रामलली का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था परंतु कल की रात उसने पारिवारिक जनों के साथ खाना खाया और सभी लोग सो गए सुबह जब आंख खुली तो नजारा कुछ और था ग्रामीणों की माने तो रुकनपुर गांव के नजदीक एक तालाब में एक महिला की तैरती हुई लास देखी गई इस खबर को सुनते ही पारिवारिक जनों में कोहराम सा मच गया यह मंजर देख सभी ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए मौके पर पहुंची पुलिस एवं ग्रामीणों की मदद से लाश को तालाब से बाहर निकाला गया उसकी पहचान मृतक राम लली के रूप में की गई वहीं स्थानीय पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है रिपोर्ट आने के बाद अन्य पहलुओं की जांच के साथ पुलिस आगे के कार्यवाही करेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |