Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: डीएम के नाम पत्र देकर पेटराही पाण्डेय को मुख्यालय से जोड़ने की मांग।

जिला मुख्यालय की मुख्य विद्युत लाइन से पेटराही गांव को जोड़ने की मांग।राबर्ट्सगंज। जिला मुख्यालय से सटे ग्राम पंचायत पेटराही के ग्रामीणों ने गांव की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि पेटराही गांव को अब तक उल्टा परासी पाण्डेय फीडर से विद्युत आपूर्ति दी जा रही है, जबकि आसपास के अधिकांश गांवों को वर्षों पहले जिला मुख्यालय की मुख्य विद्युत लाइन से जोड़ दिया गया है।
ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2013-14 में क्षेत्र के कई राजस्व गांवों को मुख्य विद्युत लाइन से जोड़ने का कार्य किया गया था, लेकिन पेटराही गांव इस सुविधा से वंचित रह गया। इसके कारण गांव में बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होती रहती है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई, किसानों के कृषि कार्य तथा आम जनजीवन प्रभावित होता है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर बताया है कि तकनीकी रूप से संत किनाराम विद्यालय, लोढ़ी के समीप स्थित सिंधोरा गांव के माध्यम से पेटराही को जिला मुख्यालय की मुख्य विद्युत लाइन से जोड़ा जा सकता है। उनका कहना है कि इससे गांव को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि संबंधित विभागीय अधिकारियों से स्थलीय निरीक्षण कराकर आवश्यक स्वीकृति प्रदान की जाए तथा समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्राम पंचायत पेटराही के लोगों को बेहतर विद्युत सुविधा उपलब्ध हो सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |