Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बर्थडे पर चिरंजीवी ने दिया फैंस को तोहफा! 'काका' की रिलीज डेट अनाउंस


दक्षिण भारतीय सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी आज अपना 71वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. 70 के दशक के आखिरी से लेकर अब तक वो बड़े पर्दे पर फैंस का दिल जीत रहे हैं. एक्टर ने अपने जन्मदिन के ख़ास मौके पर अपनी अपकमिंग फिल्म के टाइटल से पर्दा उठाने के साथ-साथ इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है. उनकी नई फिल्म 2027 में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी.

71 वर्षीय चिरंजीवी की अगली फिल्म को पहले Mega158 के नाम से जाना जा रहा था. हालांकि एक्टर के बर्थडे पर मेकर्स ने फिल्म को टाइटल दे दिया है. अब इस फिल्म को काका (Kaaka) नाम मिल चुका है. इस फिल्म में चिरंजीवी सत्यम नाम का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे.

मेकर्स ने टाइटल रिवील करते हुए एक टाइटल टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसमें एक झींगा फ़ार्म की झलक दिखाई जाती है, जिसमें कई लोग काम कर रहे हैं. इसके बाद चिरंजीवी की एंट्री होती है. टीजर में दिखाया जाता है कि एक वर्कर चिरंजीवी को चाबी वापस करता है, लेकिन वो झींगों से भरे एक पूल में चली जाती है. इसके बाद एक्टर उसे बाहर निकालते हुए नजर आते हैं. हालांकि बाहर सिर्फ चाबी बल्किही नहीं कई हथियार भी निकलते हैं. चिरंजीवी काका में सुपरवाइजर का किरदार निभा रहे हैं.

फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा किया जा रहा है. फिल्म अगले साल मकर संक्रांति के मौके रिलीज की जाएगी. मेकर्स ने फिल्म का टाइटल टीजर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट से पर्दा उठाते हुए लिखा है, 'सुपरवाइजर सत्यम से मिलिए. अम्माजी अक्का इंडस्ट्रीज, रवुलापालेम. टीम ‘काका’ की तरफ से इकलौते मेगास्टार चिरंजीवी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं. 13 जनवरी 2027 संक्रांति रिलीज.'

इस फिल्म का डायरेक्शन मशहूर तेलुगु डायरेक्टर बॉबी कोल्ली कर रहे हैं. दोनों कलाकार इससे पहले 'वाल्टेयर वीरय्या' जैसी फिल्म दे चुके हैं जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. ये फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी. काका में चिरंजीवी के साथ अनस्वरा राजन और निवेथा पेथुराज भी अहम किरदारों में हैं. फिलहाल फिल्म पर काम चल रहा है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |