तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
August 22, 2026
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रवि तेजा की फिल्म 'इरुमुडी' ने धाक जमा रखी है. फिल्म ने पहले ही दिन डबल डिजिट में शुरुआत की है. किसी भी फिल्म के लिए पहले ही दिन डबल डिजिट में कमाई करना बेहतरीन माना जाता है. ऐसे में 'इरुमुडी' ने रवि तेजा के करियर में भी एक अलग ही रिकॉर्ड बना दिया है. ये उनकी अभी तक की बेस्ट ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है.
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' एक फैमिली एक्शन थ्रिलर मूवी है. इसे दर्शकों और क्रिटिक्स की ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिला था. वर्ड ऑफ माउथ का फायदा इस फिल्म को मिला और जबरदस्त ऑक्यूपेंसी भी दर्ज की गई.
- कोईमोई के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 14.8 करोड़ का इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन किया था.
- इसका ग्रॉस कलेक्शन 17.46 करोड़ था.
14.8 करोड़ की कमाई के साथ ही 'इरुमुडी' रवि तेजा के करियर की बिगेस्ट ओपनर बन चुकी है. फिल्म ने रवि तेजा की 'क्रैक' (9.95 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है. इसने 48.74% ज्यादा कमाई की है. ये रवि तेजा की पहली फिल्म बन चुकी है, जिसने ओपनिंग डे पर 10 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है.
रवि तेजा की बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्में (नेट कलेक्शन)
1. इरुमुडी-14.8 करोड़
2. क्रैक- 9.95 करोड़
3. मास जतारा- 7.3 करोड़
4. खिलाड़ी- 6.75 करोड़
5. धमाका- 6.7 करोड़
2026 की बड़ी ओपनर बनी 'इरुमुडी'
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' 2026 की पांचवी बिगेस्ट ओपनर बन चुकी है. इसने पहले ही दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमाल का बिजनेस कर लिया है. ये पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' (34.75 करोड़) के पीछे है. देखिए लिस्ट...
1. पेद्दी- 69.5 करोड़
2. द राजा साब- 62.9 करोड़
3. मना शंकर वारा प्रसाद गारु- 41.6 करोड़
4. उस्ताद भगत सिंह- 34.75 करोड़
5. इरुमुडी- 14.8 करोड़
बहरहाल, अगर तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' के बारे में बात की जाए तो ये तेलुगु की एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इसमें रवि तेजा लीड रोल में हैं और फिल्म में एक पिता और बेटी की कहानी देखने के लिए मिलती है. फिल्म का निर्देशन शिवा निर्वाणा ने किया है. इसमें रवि के साथ ही प्रिया भवानी शंकर लीड रोल में हैं. वहीं, रवि तेजा की लगातार फ्लॉप के बाद ये पहली फिल्म है, जिसे दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला.
