Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः ऑपरेशन किरण के तहत इटौंजा पुलिस ने पारिवारिक विवादों का काउंसलिंग,मध्यस्थता के माध्यम से कराया शांतिपूर्ण समाधान


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन इटौंजा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट लखनऊ के निर्देशन में संचालित ऑपरेशन किरण के अंतर्गत इटौंजा थाना पुलिस एवं मिशन शक्ति केन्द्र की टीमों द्वारा पारिवारिक एवं आपसी विवादों में संवाद, काउंसलिंग एवं सकारात्मक परामर्श के माध्यम से विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कराकर परिवारों एवं रिश्तों को टूटने से बचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना इटौंजा पुलिस एवं मिशन शक्ति केन्द्र की टीम द्वारा एक पारिवारिक विवाद के संबंध में प्रभावी काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के दौरान टीम द्वारा पति-पत्नी की समस्याओं एवं पक्षों को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा दोनों के मध्य सकारात्मक संवाद स्थापित कर आपसी मतभेदों को दूर करने का प्रयास किया गया। प्रभावी काउंसलिंग एवं समझाइश के फलस्वरूप दोनों पति-पत्नी ने अपने मतभेद भुलाकर आपसी सहमति से पुनः साथ रहने के लिए सहमति व्यक्त की। मिशन शक्ति केन्द्र थाना इटौंजा की टीम द्वारा दोनों पक्षों के मध्य सुलह-समझौता कराते हुए उन्हें आपसी प्रेम, सौहार्द एवं विश्वास के साथ पारिवारिक जीवन आगे बढ़ाने हेतु सकुशल उनके घर रवाना किया गया। वहीं इस दौरान इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह उ0नि0 सुमन सैनी, उ0नि0 शिवानी सिंह,का0 अमित चोपड़ा मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |