Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुरः अंकित सिंह पटेल के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा! भारत माता की जय के नारों से गुंजायमान हुआ चुनार


चुनार/मिर्जापुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति का एक अद्भुत और भव्य नजारा देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य अंकित सिंह पटेल के कुशल नेतृत्व में एक विशाल और ऐतिहासिक श्तिरंगा यात्राश् का आयोजन किया गया। इस यात्रा में क्षेत्र के हजारों सम्मानित नागरिकों,युवाओं और बुजुर्गों ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया। ओड़ी से डेढ़ौना, खजुरौल,रानीबाग नरायनपुर, परसोधा, कैलहट,जमुई होते हुए चुनार नगर में प्रवेश कर पूरे नगर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए संपन्न हुई। पूरी यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र तिरंगामय नजर आया।

देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा के दौरान लगातार ष्भारत माता की जयष् और ष्हिंदुस्तान जिंदाबादष् के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल पूरे मार्ग पर पूरी मुस्तैदी से तैनात रहा। प्रशासन के इस सराहनीय और सहयोगात्मक रवैये के कारण पूरी यात्रा अनुशासित और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसकी आयोजकों और स्थानीय जनता ने खुलकर सराहना की। अंकित सिंह पटेल,जय प्रकाश,गौरव पटेल,अरविन्द सिंह पटेल,दीप सागर पटेल,दीपक पटेल,मनोज पटेल,सुमित पटेल,दिशान खान प्रधान,बृजेश जी,आनंद पटेल,अभय पटेल,अभिषेक पटेल,भोला पटेल,रमेश स्वामी,अरविंद मिश्रा संदीप गुप्ता आकांश मिश्रा व अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |