सिंहपुरः क्षेत्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा तिरंगा यात्रा,लोगों में भारी उत्साह
August 12, 2026
सिंहपुर/अमेठी। देश में चल रहे आजादी का अमृत महोत्सव 79वा वर्ष देश मना रहा है आजादी की इस पावन पर पर लोगों में भारी उत्साह से लबरेज नवयुवक भारत माता की जय घोष के नारे और देशभक्ति गीतों से सभी झूम रहे थे सिंहपुर ब्लाक मुख्यालय से निकल गई भव्य तिरंगा यात्रा क्षेत्र में महत्वपूर्ण मानी जा रहे या यात्रा ब्लॉक परिसर से चलकर आहारवा भवानी चैराहे पर अमर शहीद ज्योति पर संपन्न हुई 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच पूरे देश में जहां तिरंगा यात्रा निकाल कर लोग आजादी का जश्न मना रहे हैं यह अमृत महोत्सव आजादी के उन बलदानी शहीदों को उन क्रांतिकारियों को याद किया जाता है जिन्होंने हंसते-हंसते आजादी की लड़ाई में बढ़-चढ कर हिस्सा लिया अमेठी जनपद के सिंहपुर क्षेत्र में निकलने वाली अभय तिरंगा यात्रा के निकलने पर लोगों में काफी उत्साह और देशभक्ति की भावना साथ झलक रही थी वही डीजे की धुन पर यह देश है वीर जवानों का मेरा रंग । दे बसंती चोला जैसे गीत बज रहे थे जहां कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना सिंह ब्लॉक प्रमुख सिंहपुर अंकित पासी भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश त्रिपाठी जिला पंचायत सदस्य बंटी सिंह भाजपा नेता धर्मेश मिश्रा प्रधान अनिल पांडे प्रधान गौरव श्रीवास्तव प्रधान रिंकू सिंह प्रधान हरकेश गौतम प्रधान सतीश गौतम भाजपा नेता राहुल पाठक कुलदीप मिश्रा सुशील सिंह अजय सिंह लवलेश पांडे सभी लोग तिरंगा हाथ में लिए हुए आजादी का जश्न मना रहे थे।स्वयं सहायता समूह की महिलाएं हाथों में तिरंगा झंडा लिए जो उन्होंने खुद तैयार किया हुआ था आजादी के अमृत महोत्सव में सबसे आगे बढ़ चलकर हिस्सा लेती नजर आई कुछ महिलाएं तो तिरंगे की साड़ी लपेटकर ही आजादी का हिस्सा बनती नजर देखी गई लोगों में काफी उत्साह इस 79वे आजादी महोत्सव में खूब देखा गया डीजे की धुन पर महिलाएं हाथ में तिरंगा लहराते हुए जय घोष के नारे और महापुरुषों के फोटो को को लेकर महिलाओं में सबसे ज्यादा उत्साह तिरंगा यात्रा में देखा गया।
