लंभुआ पुलिस ने भटौलिया जंगल के पास नहर पुलिया से दबोचे दोनों आरोपी, विवेचना में धर्मांतरण प्रतिषेध अधिनियम की धारा भी बढ़ाई
लंभुआ/सुल्तानपुर। अपहरण के मुकदमे में कार्रवाई करते हुए लंभुआ पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। मामले में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने भटौलिया जंगल के पास नहर पुलिया से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त को पीड़ित के परिजनों ने लंभुआ थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गुलाम रसूल निवासी बरुआ जगदीशपुर उसकी पुत्री के संपर्क में था और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथी इरफान निवासी बरुआ जगदीशपुर के साथ घर के बाहर से ले गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 314ध्2026 के तहत बीएनएस की धारा 137(2)ध्87 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। विवेचना के दौरान मुकदमे में उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध (संशोधन) अधिनियम, 2024 की धारा 3ध्5(1) की भी बढ़ोतरी की गई।
पुलिस के मुताबिक, दोनों वांछित आरोपियों को 18 अगस्त की रात करीब 9रू24 बजे भटौलिया जंगल से करीब 100 मीटर पहले रास्ते में स्थित नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलाम रसूल पुत्र इस्लामुद्दीन और इरफान पुत्र मुस्ताक अली, दोनों निवासी ग्राम बरुआ जगदीशपुर, थाना कोतवाली देहात, सुल्तानपुर के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल अभिषेक कुमार, हेड कांस्टेबल अभिषेक कुमार (चीता मोबाइल) और कांस्टेबल संदीप यादव (चीता मोबाइल) शामिल रहे।
पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन में चल रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत हुई इस कार्रवाई में अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह, क्षेत्राधिकारी लंभुआ तथा प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
