लखनऊ: इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक ने सुनी फरियादियों की फरियाद, पांच शिकायत में एक निस्तारण
August 08, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के इटौंजा थाना परिसर में थाना समाधान दिवस प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को संपन्न हुआ, आयोजित थाना समाधान दिवस में थाना प्रभारी निरीक्षक व राजस्व के अधिकारियों लेखपाल ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कुल पांच शिकायतें पुलिस को प्राप्त हुईं, जिनमें से एक निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने समाधान दिवस की अध्यक्षता की। यहां राजस्व विभाग से संबंधित पांच शिकायतें हुईं। संबंधित राजस्व अधिकारियों को आवश्यक जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गये है। इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने बताया कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य राजस्व एवं पुलिस से जुड़े विवादों का त्वरित,निष्पक्ष और पारदर्शी समाधान कर आमजन को राहत पहुंचाना है मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानी न हो। इस दौरान अतिरिक्त इंस्पेक्टर विनोद यादव, दरोगा ऋषि देव तिवारी, दरोगा एस के सिंह, नरेन्द्र भारती, लल्लन सिंह कुशवाहा, सिपाही दीपक तोमर, रवि कुमार, अमित चोपड़ा अन्य फरियादी पुलिसकर्मी मौजूद रहें।
