Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: शराब के विवाद में लोन एजेंट की हत्या के दो आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजे गए जेल


आलमबाग। आशियाना थाना क्षेत्र के सालेह नगर तिराहे पर खडी कार के अंदर मिले लोन एजेंट के शव के मामले का पुलिस ने हत्या के आरोप में दो युवकों को थाना क्षेत्र स्थित औरंगाबाद अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लोन हत्या मामले का खुलासा किया है। आशियाना थाना प्रभारी गजेन्द्र राय ने बताया गिरफ्त मे आये युवको ने पुलिस पूछताछ मे अपना परिचय भदरूख, बंगला बाजार निवासी सचिन उर्फ चाइना व जितेन्द्र उर्फ जीतू के रूप मे दिया है। पुलिस के मुताबिक पकडे गए आरोपियों ने पूछताछ मे बताया देशी शराब की दुकान पर शराब पीने को लेकर  विवाद के दौरान मारपीट में युवक के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उनलोगो ने शव को कार की पिछली सीट पर रखकर सालेह नगर तिराहे पर कार खड़ी कर फरार हो गए थे।वही पुलिस के अनुसार मृतक ज्ञानेन्द्र सिंह के भाई शशिवेन्द्र सिंह की शिकायत पर दर्ज मुकदमे मे हत्या की धारा की बढौत्तरी कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक सचिन के खिलाफ आशियाना थाने में वर्ष 2015 में मारपीट, छेड़छाड़, लूट, तोड़फोड़ और घर में घुसने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज रहा है। जितेन्द्र के आपराधिक इतिहास की अन्य थानों से जानकारी जुटाई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |