लखनऊ: डीसीपी उत्तरी ने सैरपुर, इटौंजा, महिगवां थाने का किया औचक निरीक्षण! लंबित मामलों और व्यवस्थाओं की समीक्षा कर डीसीपी ने दिए आवश्यक निर्देश
August 08, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन पुलिस उपायुक्त अमित कुमार आनंद ने शनिवार दोपहर सैरपुर, इटौंजा, महिगवां थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित विवेचनाओं,आईजीआरएस शिकायतों, साइबर हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र और कार्यालय की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। वहीं डीसीपी आनंद ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। वहीं निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने सैरपुर , इटौंजा, महिगवां, इटौंजा थाना परिसर, कार्यालय, मिशन शक्ति केन्द्र, साइबर हेल्प डेस्क और मेस का जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई अभिलेखों के रखरखाव, प्रकाश व्यवस्था और आगंतुकों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की। डीसीपी ने परिसर को हमेशा सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। मिशन शक्ति केंद्र में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का परीक्षण करते हुए, डीसीपी ने महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में तत्काल और संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने स्कूलों और कॉलेजों में महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता अभियान लगातार चलाने के भी निर्देश दिए। वहीं डीसीपी ने अधिकारियों को क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहने, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग करने, यातायात नियमों का प्रभावी पालन कराने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
