Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजारः नालियों की बदहाली से कस्बे में जलभराव! प्रधान प्रत्याशी ने बीडीओ से लगाई गुहार


शुकुलबाजार/अमेठी। लगातार हो रही बारिश के बीच कस्बा क्षेत्र में जलभराव की समस्या गंभीर होती जा रही है।   ग्राम प्रधान प्रत्याशी शुभम कसौधन ने खंड विकास अधिकारी शुकुल बाजार को प्रार्थना पत्र देकर ग्राम पंचायत देना राजपूत में नालियों की सफाई, मरम्मत और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि गुडाही कटरा ब्लॉक मुख्यालय मोड़ से लेकर ब्लॉक मुख्यालय तक सड़क के दोनों ओर बनी नालियां लंबे समय से गंदगी से भरी हुई हैं। कई स्थानों पर नालियां क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या बनी हुई है।शिकायत में कहा गया है कि जलभराव के चलते स्थानीय व्यापारियों की दुकानों में पानी घुस रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं आम नागरिकों और राहगीरों को भी आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।व्यापारी नेता शुभम कसौधन ने प्रशासन से नालियों की तत्काल सफाई, आवश्यक मरम्मत तथा जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके। उन्होंने उम्मीद जताई है कि प्रशासन जनहित की इस समस्या का शीघ्र समाधान करेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |