Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: सावन के अंतिम सोमवार को पीपलेश्वर मंदिर में हुआ विशाल भंडारा


लखनऊ । आलमबाग सावन माह के अंतिम सोमवार को बारा बिरवा स्थित फीनिक्स मॉल के निकट पीपलेश्वर मंदिर में स्थानीय दुकानदारों और डाला संचालकों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ और भगवान शिव की झांकी के साथ हुई। भक्तों नेभजन-कीर्तन पर झूमते हुए भगवान शिव के जयकारे लगाए।भंडारे में श्रद्धालुओं को कढ़ी चावल, छोला-चावल और बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। व्रत रहने वाले भक्तों के लिए विशेष फलाहार की व्यवस्था की गई। वहीं बच्चों को आइसक्रीम भी बांटी गई। आयोजन के दौरान भक्तों के सिर पर बांधने के लिए चुनरी भी वितरित की गई। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। आयोजकों ने बताया कि सावन के अंतिम सोमवार पर भगवान शिव की आराधना के साथ भंडारे का आयोजन कर लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। स्थानीय लोगों ने आयोजन में बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |