लखनऊ: दो लाख की रंगदारी मांगने व प्लॉट पर कब्जे की धमकी का आरोप लगा दर्ज कराया मुकदमा
August 24, 2026
लखनऊ । आलमबाग कृष्णानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्नौसी के विनय नगर स्थित प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो लाख रुपये रंगदारी मांगने का विरोध करने पर आरोपितों ने पीड़ित संग गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा स्थानीय थाने में दस लोगों के विरुद्ध लिखित नामजद शिकायत दी । पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी है बिजनौर थाना क्षेत्र के बलसिंह खेडा में रहने वाले रामकुंवर पुत्र स्व० बृजकिशोर के अनुसार कृष्णानगर थाना क्षेत्र के विजय नगर चैकी अंतर्गत स्थित कन्नौसी के विनय नगर स्थित गाटा संख्या 2149 राजस्व अभिलेखों में उनके नाम दर्ज है । आरोप है कि बीती 25 मई को रामकुंवर अपने प्लॉट पर काम करवा रहे थे कि इसी दौरान आरोपित राम कुमार यादव, शरद यादव, जयसिंह यादव, मनोज कुमार यादव, जितेंद्र यादव, गोपीचंद यादव, शुभम् यादव, अशोक यादव, मानसिंह यादव व रोहित यादव उनके पास आकर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने लगे । पीड़ित के इंकार पर आरोपित जातिसूचक गलियाँ देते हुए प्लॉट पर दोबारा दिखाई देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते हुए मौके से भाग जाने को कहा । 4 जून को आरोपित दोबारा उनके पास पहुंचे और निर्माणकार्य रुकवा पैसों की मांग करने लगे । पीड़ित ने दस आरोपितों के विरुद्ध दो लाख रुपए की रंगदारी मांगने समेत अभद्रता कर जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगा स्थानीय कृष्णानगर थाने में लिखित नामजद तहरीर दी । पीड़ित की तहरीर पर जांच के उपरांत शनिवार देर रात मुकदमा दर्ज कर पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है ।
