Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: अयोध्या पार्क और उस्मान एंक्लेव में ओपन जिम की मिलेगी सौगात, विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया भूमि पूजन


लखनऊ। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को जल्द ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और हरा-भरा वातावरण मिलने जा रहा है। लाला लाजपत राय वार्ड स्थित अयोध्या पार्क एवं उस्मान एंक्लेव में सोमवार को ओपन जिम की स्थापना के लिए भूमि पूजन संपन्न हुआ। स्थानीय विधायक डॉ. नीरज बोरा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आधारशिला रखी।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ नागरिकों की सेहत और जीवनशैली में सुधार हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है। ओपन जिम की स्थापना से स्थानीय लोगों, विशेषकर युवाओं और बुजुर्गों को नियमित व्यायाम करने की प्रेरणा मिलेगी। ओपन जिम के निर्माण का कार्य लखनऊ विकास प्राधिकरण (स्क्।) द्वारा पूरा कराया जाएगा।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, पार्षद राघवराम तिवारी, जवाहर गुप्ता, संतोष शर्मा, मिंटू, भरत, राहुल सिंह, सूरज लोधी, प्रदीप यादव, रविन्द्र श्रीवास्तव, प्रतीक अवस्थी, अभिषेक सोनी, नीरज, अभय मिश्रा और गोपाल स्वर्णकार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |