Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर के जन्मदिवस पर केक काटकर दी दीर्घायु की शुभकामनाएं! जन्मदिवस उत्साह के साथ मनाया गया, समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर


पीलीभीत। ऑल इंडिया मतुआ महासंघ के संघाधिपति एवं केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर का जन्मदिवस सोमवार को जनपद में उत्साह, श्रद्धा और सामाजिक सौहार्द के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर माधोटांडा रोड स्थित रिछोला गांव में ऑल इंडिया मतुआ महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जय किशन मंडल के आवास पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने केक काटकर केंद्रीय मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा के सफल जीवन की कामना की।कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया, जिसके बाद उपस्थित लोगों ने जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए समाज की उन्नति एवं संगठन की मजबूती का संकल्प दोहराया। समारोह के दौरान मतुआ समाज की एकता, सामाजिक समरसता, शिक्षा के प्रसार, युवाओं की भागीदारी, संगठन के विस्तार तथा समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर के नेतृत्व में मतुआ समाज को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान और मजबूत प्रतिनिधित्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने समाज के अधिकारों, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक उत्थान के लिए लगातार कार्य किया है, जिसके कारण समाज में उनके प्रति विशेष सम्मान और विश्वास है।

प्रदेश अध्यक्ष जय किशन मंडल ने कहा कि यह जन्मदिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज की एकता, संगठनात्मक शक्ति और सामाजिक जागरूकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज तभी आगे बढ़ सकता है जब सभी लोग मिलकर शिक्षा, संगठन और सामाजिक विकास को प्राथमिकता दें। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार एकजुट होकर समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने केंद्रीय मंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की मंगलकामना करते हुए समाज के विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह के दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर हरजिन्दर सिंह कहलो, ढेरम मडरिया सहराई के ग्राम प्रशासक उत्तम दलाल, नरेश मल्लिक, पूर्व ग्राम प्रधान मनोज राय, अभिजीत ढाली, न्यूरिया के ग्राम प्रशासक विश्वनाथ, मिथुन डे, विश्वजीत डे, जीवन हलदार, विष्णु हलदार, अजीत डे, मंजीत सरदार, दीपक मंडल, विष्णु मजूमदार सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |