Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः सपा सरकार में होता था उत्पीड़न अब कावड़ियो पर बरसाये जाते है फूल! गन्ना राज्यमंत्री ने कॉवड़ यात्रियों फूल मालाये पहनाकर किया रवाना


पीलीभीत। गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने आज रविवार को क्षेत्र के कई गांवों में कॉवड़ यात्रियों को झण्डी दिखाकर कॉवड़ यात्रियो के लिए कछला गंगा घाट के लिए रवाना किया। इस मौके पर राज्यमंत्री श्री गंगवार ने कहा सपा सरकार में कॉवर यात्रियों को अपमान सहना पड़ता था जबकि भाजपा सरकार में कावड़ यात्रियों पर फूल बरसाये जाते है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के बाद से कॉवड़ यात्रियों को न सिर्फ बेहतर सुविधाऐं मिली है बल्कि उनका जगह जगह स्वागत अभिनन्दन किया जा रहा है। उन्होनें कहा की भाजपा सरकार कॉवड़ यात्रियों के हितो की सुरक्षा एवं सेवा के लिए सदैव तत्पर है। उन्होनें कॉवड़  यात्रियों को अपनी शुभकामनाऐं देते हुए कहा की भविष्य में अपनी यात्रा को सुखद एवं सरल बनाये रखने हेतु भाजपा का सहयोग करे और अपने हितो की सुरक्षा करने का प्रयास करें। गन्ना राज्यमंत्री श्री गंगवार ने ग्राम सिरसा, बरहा, नवदिया आदि ग्रामीण क्षेत्रों में डांक कॉवड़ यात्रियों को फूल मालाओ से स्वागत कर उनको रवाना किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान लालजी, प्रमोद कुमार गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि ओमप्रकाश सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण एंव शिवभक्त मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |