Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: महापौर ने निकाली तिरंगा यात्रा, शेखर अस्पताल से भूतनाथ तक उमड़ी देशभक्तों की भीड़


लखनऊ। श्हर घर तिरंगाश् अभियान के तहत मंगलवार को मैथिलीशरण गुप्त वार्ड में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। महापौर सुषमा खर्कवाल की उपस्थिति और क्षेत्रीय पार्षद श्री अशोक उपाध्याय के नेतृत्व में यह यात्रा शेखर अस्पताल से शुरू होकर भूतनाथ मेट्रो स्टेशन तक निकाली गई।

यात्रा में पार्षद प्रतिनिधि सूरज जसवानी, अरविंद यादव और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर हिस्सा लिया।

इस दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने लखनऊवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने और इस राष्ट्रभक्ति के अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |