Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया! स्वस्थ बचपन, बेहतर पढ़ाई, 14 अगस्त को लगेगा छूटे बच्चों का नंबर


लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान के तहत आर्यकन्या इंटर कॉलेज मिश्राना में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं को उपमुख्यमंत्री चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रमोद रावत की मौजूदगी में पेट के कीड़े खत्म करने वाली दवा खिलाई गई और दवा सेवन के फायदों के बारे में जागरूक किया।उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद रावत ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष गुप्ता के निर्देश पर यह विशेष अभियान 10 अगस्त 2026 को आयोजित किया गया है, जबकि छूटे हुए बच्चों के लिए 14 अगस्त 2026 को श्मॉप-अप दिवसश् (विशेष पूरक दिवस) रखा गया है। जो बच्चे 10 अगस्त को एल्बेंडाजोल की गोली खाने से वंचित रह गए हैं, वे इस दिन दवा खा सकेंगे। इस अभियान का मुख्य मकसद 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों और किशोर-किशोरियों को आंतों के कीड़ों से मुक्त बनाना है, ताकि उनके स्वास्थ्य, पोषण और पढ़ाई के स्तर में सुधार हो सके।उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम वर्ष 2016 से लगातार चलाया जा रहा है। इसके तहत सरकारी व निजी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और मदरसों में पढ़ रहे सभी बच्चों व किशोरों को एल्बेंडाजोल की दवा दी जा रही है।दवा की खुराक की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि 1 से 2 वर्ष के बच्चों को आधी गोली (200 मिलीग्राम) चूर्ण बनाकर पानी के साथ दी जाती है, जबकि 2 से 3 वर्ष के बच्चों को पूरी गोली (400 मिलीग्राम) पीसकर पानी के साथ खिलाई जाती है। वहीं 3 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों और किशोरों को 400 मिलीग्राम की पूरी गोली चबाकर खानी होती है। यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है और इसका कोई गंभीर दुष्परिणाम नहीं होता।कार्यक्रम में विशेष योगदान देने और सरकारी योजना में सहयोग के लिए उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने विद्यालय की प्रधानाचार्य का आभार जताया। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों की सक्रिय भागीदारी से ही ऐसे अभियानों को सफल बनाया जा सकता है।इस दौरान जिला प्रक्रिया प्रबंधक कुलदीप सिंह, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम से सचिन गुप्ता, शहरी स्वास्थ्य समन्वयक राहुल शाक्य समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |