Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रामपुर: चेयरमैन खालिद अली ने राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का फीता काटकर किया शुभारंभ


नरपत नगर। रामपुर की नगर पंचायत नरपतनगर दूंदावाला में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार दोपहर में हुआ जिसके मुख्य अतिथि चेयरमैन खालिद अली ने दंगल का फीता काट कर कुश्ती शुभारंभ किया ।इस अवसर पर कुश्ती कमेटी ने चेयरमैन खालिद अली के पगड़ी बांधी और हार पहनाकर स्वागत किया ।चेयरमैन खालिद अली ने शंकर पहलवान बिहार और नागेंद्र दास पहलवान अयोध्या की कुश्ती का हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया जिसमे नागेंद्र दास पहलवान ने शंकर पहलवान को चित करके बाजी अपने नाम की ।विजेता पहलवानों को चेयरमैन खालिद अली ने प्रस्कार देकर सम्मानित किया और दंगल कमेटी को भी रकम पुरस्कार दिया ।देश के विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।दूसरी कुश्ती में  दिल्ली के परवेज आलम पहलवान और राहुल पांडव पहलवान पंजाब में बराबर की कुश्ती रही ।कलियर से आये साबिर पहलवान ने सूरज पहलवान झासी को धोबी पछाड़ दाव मारकर चित किया ।एक मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ ।नेपाल से आये थापा पहलवान में और शंकर बिहारी पहलवान में कड़ा मुकाबला देखने को मिला जिसमे 12 मिनट की कुश्ती हुई जिसमे थापा पहलवान ने लगातार चार पाँच धोभी पछाड़ मार कर बाजी अपनी नाम की ।

मुख्य अतिथि रहे चेयरमैन खालिद अली ने अखाड़े से दंगल को संबोधित किया जिसमे युवाओं को नशे से दूर रहने और सेहत बनाने की अपील की ।चेयरमैन खालिद अली ने कहा की नरपतनगर दूँदावाला पहलवानों की धरती रही है मैंने भी पहलवानी की है मुझे गटके का बड़ा शौक है मेरे दादा ने पहलवानी की है इस सर जमी पर बड़े बड़े पहलवान रहे लेकिन अब के समय में यहाँ कोई भी बड़ा पहलवान नहीं है में युवाओं से अपील करता हूँ कुश्ती सीखे और अपने नगर व छेत्र का नाम रोशन करें । हजारों दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इन रोमांचक कुश्तियों का स्वागत किया।

पहलवानों ने धोबी पाट, चरखी और निकाल दांव जैसे पारंपरिक दांव-पेचों का शानदार प्रदर्शन किया, जिसने दर्शकों को देर तक रोमांचित रखा। खिलाड़ियों का उत्साह और दर्शकों की भारी भीड़ ने इस दंगल को सफल बनाया।मसरूर अहमद ,नजमुद्दीन,अनवर अंसारी के भी पगड़ी बांधकर सम्मानित किया । रेफरी जाबिर पहलवान ने की ।

इस मौके पर व्यापार मंडल से मसरूर अहमद,एडवोकेट मोहम्मद आसिफ,रहमत अली,मेहराजुद्दीन ठेकेदार ,फजले अहमद ,अनवर अंसारी ,नजमुद्दीन ,कमर हसन,मोहम्मद हसन ,जाबिर पहलवान ,सुल्तान पहलवान समेत हजारों लोग मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |