प्रतापगढ़। जिले में शुक्रवार को खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य विभाग ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक छापेमार अभियान चलाया। सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 अभय कुमार सिंह के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में खाद्य सचल दल ने रेस्टोरेंट, बेकरी, मिष्ठान एवं डेयरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान कुल 14 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित कर जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे गए।
अभियान के तहत लालगंज स्थित विजय बंजारा रेस्टोरेंट एंड कैफे तथा विश्वनाथगंज बस स्टॉप स्थित गुप्ता स्वीट्स हाउस का निरीक्षण किया गया। गुप्ता स्वीट्स हाउस से रिफाइंड सोयाबीन ऑयल का नमूना लिया गया। पट्टी क्षेत्र में मंगलम बेकरी से चॉकलेट ट्रीट व आइसक्रीम अप चोकोबार (वादीलाल ब्रांड) का नमूना तथा अन्नपूर्णा बेकरी से क्रीमबेल ब्रांड के चोकोक्रंच का नमूना संग्रहित किया गया। नगर पालिका परिषद क्षेत्र में चैक स्थित चाय-पानी रेस्टोरेंट और अंबेडकर चैराहा स्थित अजय दूध डेयरी से 1-1 दूध के नमूने लिए गए। चैक स्थित खोया मंडी से खोया के दो नमूने भी जांच के लिए संग्रहित किए गए।
चिरकुट्टी रानीगंज में अभिषेक दूध संग्रह केंद्र से 01 मिश्रित दूध, देवगढ़ कमासिन रानीगंज स्थित डीएस यादव दूध संग्रह केंद्र से 01 भैंस के दूध का नमूना, गौरा रानीगंज स्थित फतनपुर दुग्ध उत्पादन एसोसिएशन से 01 भैंस के दूध का नमूना, रामापुर रानीगंज स्थित संजय टेªडर्स के प्रतिष्ठान से 01 सत्वम गाय का घी (ब्राण्ड-ब्रिटानिया) का नमूना, रानीगंज स्थित उमेश कुमार वीएलसी सामर्थया डेयरी से 01 मिश्रित दूध का नमूना तथा रानीगंज स्थित सुनील गुप्ता वीएलसी सामर्थया डेयरी से 01 मिश्रित दूध का नमूना संग्रहित किया गया। सभी 14 नमूनों को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेज दिया गया है। खाद्य सचल दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रोशन सिंह, संतोष कुमार दुबे, डॉ. यादव संजय संजय कुमार नन्हकू, शहाब उद्दीन सिद्दीकी एवं डॉ. शमशुन नेहा शामिल रहे।
