Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बारामूला में एक आतंकी गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद भी बरामद



जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार को जिले के शेरी क्षेत्र के फथागढ़ इलाके में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के संयुक्त अभियान के दौरान एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह संयुक्त अभियान भारतीय सेना की 46 राष्ट्रीय राइफल्स (RR), बारामूला पुलिस और सीआरपीएफ की 53वीं बटालियन ने मिलकर चलाया। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया, जिसमें एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया गया।

सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार आतंकवादी के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए हैं। हालांकि, फिलहाल उसकी पहचान और बरामद हथियारों की संख्या व प्रकार का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, मामले में आगे की जांच जारी है और जल्द ही इस संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी। ये आतंकी कहां से आया और किन-किन मामलों में ये शामिल रहा है। अभी इन सभी एंगल पर जांच एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं।

वहीं, दूसरी ओर जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में एक दिन पहले दो प्रवासी मजदूरों की हत्या करने वाले आतंकवादियों का पता लगाने के लिए सुरक्षाबलों ने शनिवार को तलाश अभियान तेज कर दिया। वहीं, सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस और विपक्षी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) ने घटना की गहन जांच की मांग की।उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलिस प्रमुख और अन्य अधिकारियों के साथ सुरक्षा की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने सुरक्षाबलों को निर्देश दिया कि वे आतंकवादियों को खत्म करने के लिए अभियान तेज करें।

एलजी ने सभी उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा के लिए लागू मानक संचालन प्रक्रियाओं (SoP) की व्यापक समीक्षा करने का भी निर्देश दिया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात और पुलिस व अन्य सुरक्षाबलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |