लखनऊः किशोरी को घर में अकेली पाकर किया दुष्कर्म,शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
August 30, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के इटौंजा थाना के अंतर्गत एक गांव में रक्षाबंधन की रात को किशोरी घर में अकेली थी, पिता अपनी पत्नी व तीन बेटी के साथ ससुराल गए थे, तभी मौका पाकर गांव का ही एक युवक घर में घुस गया और किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया, इसके बाद मौके पर परिवार वाले पहुंच गये,जिससे युवक फरार हो गया। वहीं पीड़ित माता-पिता का आरोप है कि रक्षाबंधन त्यौहार के दिन पत्नी के साथ ससुराल एक गांव गया था, घर पर उसकी नाबालिक लड़की अकेली थी, तभी रात में मौका पाकर युवक घर में घुस गया और नाबालिग लड़की को पड़कर दुराचार किया, इसके बाद मौके पर लड़की की चाची पहुंच गई और उसे गलत काम करते हुए देख लिया और शोर मचाने पर वह भाग गया, इसके बाद माता-पिता को सूचना दी। शनिवार की सुबह जब माता-पिता घर पहुंचे तो उनको जानकारी हुई। इसके बाद रविवार को पिता की तहरीर शिकायत पर इटौंजा पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की। वहीं इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने बताया कि पिता की शिकायत पर जांच पड़ताल कर मुकदमा दर्ज किया गया हैं
