Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः श्रावण के चतुर्थ सोमवार पर एसपी ने कांवड़ मार्गों का लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था परखी


पीलीभीत। श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार एवं कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने सोमवार सुबह गौरीशंकर मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और उसके साथ ही बाबा पर जलाभिषेक  किया इसके बाद थाना जहानाबाद क्षेत्र की चैकी शाही, कांवड़ सहायता एवं मिशन शक्ति केंद्र, टाइगर तिराहा समेत प्रमुख कांवड़ मार्गों और संवेदनशील स्थलों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने कांवड़ मार्गों पर बैरिकेडिंग, पार्किंग, कंट्रोल प्वाइंट, सीसीटीवी कैमरों, यातायात, प्रकाश, पेयजल, चिकित्सा सहायता और आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्थाएं परखी। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।एसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धालुओं व कांवड़ियों के साथ विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर रखने, कांवड़ मार्गों पर पैदल गश्त बढ़ाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखने को कहा। आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ियों और श्रद्धालुओं से संवाद कर उनकी सुविधाओं का फीडबैक लिया तथा सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से जलाभिषेक करने की अपील की।

जनपद के प्रमुख कांवड़ मार्गों, मंदिरों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन एवं अन्य माध्यमों से लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस और प्रशासन द्वारा समन्वय के साथ व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जा रहा है, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद सहित संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |