Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: बीओबी के शाखा प्रबंधक पर गंभीर आरोप! सीएम जनसुनवाई में प्रधान संघ ने की शिकायत, अब कार्रवाई का इंतजार


संग्रामपुर/अमेठी। अमेठी जिले के विकासखंड संग्रामपुर मुख्यालय पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा संग्रामपुर  के  वर्तमान शाखा  प्रबंधक शाखा प्रबंधक का नाम उपेन्द्र यादव की कार्य शैली से  नाराज प्रधान संघ अध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई के तहत शिकायत की। उन्होंने शाखा प्रबंधक शाखा प्रबंधक का नाम उपेन्द्र यादव पर आरोप लगाया कि बैंक खाता धारकों के साथ शाखा प्रबंधक  बैंक ऑफ बड़ौदा संग्रामपुर व्यवहार ठीक नहीं है। आए दिन  क्षेत्रीय जनता को प्रताड़ित करते रहते हैं उन्होंने बताया कि अल्प ज्ञानी शाखा प्रबंधक पूरी तरह काम नहीं कर पाते हैं अपनी गलतियों को छुपाने के लिए बैंक खाता  धारकों की कमी बताकर क्षेत्र में पूर्व में इसी शाखा के करोड़ों रुपए घपलेबाज  आरोपी के साथ क्षेत्र में निकल जाते हैं क्षेत्रीय जनता अपने खाता का केवाईसी- ई केवाईसी -मोबाइल नंबर जोड़ना- पासबुक व समूह के खातों का संचालन आदि काम पूरी तरह बंद हो गया है इस बैंक के खाता धारकों को छोटे से छोटे काम कराने के लिए बैंक के महीनों चक्कर काटने पर रहे हैं लेकिन काम नहीं हो रहा है उन्होंने मांग की वर्तमान शाखा प्रबंधक भूपेंद्र यादव को जिले पर अटैक किया जाए उनके कार्य प्रणाली की जांच की जाए और अच्छी कार्य प्रणाली के लिए ईमानदार व अनुभवी शाखा प्रबंधक भेजा जाए जिससे क इस शाखा में जुड़े बैंक खाता धारकों को समस्या  का निदान आसानी से हो जाय। शिकायतकर्ता प्रधान संघ अध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में लगातार 400 महिला समूह इस शाखा से जुड़े हैं जिससे कागज का काम हमेशा लगा रहता है एक समूह की केवाईसी के लिए समूह की महिलाओं को कई बार बैंक बुलाया जाता है और तारीख दे जी जाती है लेकिन काम नहीं होता शाखा प्रबंधक भूपेंद्र यादव से कहने पर अपनी गलतियों को छुपाने के लिए कागजी कमी निकाल कर वापस लौटा देते हैं यहां तक कि बैंक खाता धारकों के साथ अभद्र भाषा का भी प्रयोग करते हैं इसलिए हमने माननीय मुख्यमंत्री जी से मांग की है कि इनको इस शाखा से हटा दिया जाय इनके स्थान पर एक अनुभवी व ईमानदार शाखा प्रबंधक की तैनाती की जाय।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |