Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः अलीगंज जलकल विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ कर्मचारियों का सांकेतिक धरना, सात दिन में कार्रवाई का आश्वासन


लखनऊ। जलकल नगर निगम नियमित एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ के तत्वावधान में बुधवार को जलकल विभाग, अलीगंज जोन-3 परिसर में जोरदार सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन जोन में व्याप्त अनियमितताओं, विभागीय विसंगतियों, वित्तीय पारदर्शिता के अभाव और कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के विरोध में आयोजित किया गया था।

धरने में लखनऊ के विभिन्न जोनों से आए नियमित और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने जोन-3 में चल रही धांधलियों और कर्मचारियों के उत्पीड़न पर कड़ा आक्रोश जताया। वक्ताओं ने वित्तीय मामलों की निष्पक्ष जांच कराने तथा कर्मचारियों के हितों से जुड़ी मांगों के जल्द निस्तारण की पुरजोर वकालत की।

प्रदर्शन की गंभीरता को देखते हुए अधिशासी अभियंता (जोन-3) मनोज चैधरी स्वयं धरना स्थल पर पहुंचे और संगठन के प्रतिनिधियों से वार्ता की। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए निष्पक्ष निर्णय लेने का भरोसा दिया। अधिशासी अभियंता ने आश्वस्त किया कि संगठन द्वारा सौंपे गए मांग-पत्र पर सात दिनों के भीतर लिखित रूप से आवश्यक कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

अधिशासी अभियंता से मिले ठोस आश्वासन के बाद संगठन ने फिलहाल अपने सांकेतिक धरने को स्थगित करने का फैसला लिया है। संघ के अध्यक्ष नितिन त्रिवेदी ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित सात दिनों की समय सीमा के भीतर प्रभावी कार्रवाई नहीं होती है, तो संगठन भविष्य में रणनीति बनाकर बड़े स्तर पर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |