प्रतापगढ: खाद्य सचल दल द्वारा फ्लोर मिल से आटे का 01 नमूना लेकर जारी किया सुधार नोटिस
August 05, 2026
प्रतापगढ़। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ0प्र0 लखनऊ के आदेश के अनुपालन में जनपद प्रतापगढ़ स्थित संचालित फ्लोर मिल्स (आटा विनिर्माण इकाई) खाद्य पदार्थ आटा में शैलखड़ी (सोप स्टोन) व चावल आदि के भण्डारध्विक्रय को प्रतिबन्धित करने व आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-।। अभय कुमार सिंह के निर्देशन में खाद्य सचल दल द्वारा जनपद प्रतापगढ़ स्थित फ्लोर मिल्स मौर्या चैराहा किशुनगंज स्थित गुप्ता फूड प्रोडक्ट (प्रो0-अशोक गुप्ता) का निरीक्षण किया गया एवं खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अनुरूप न होने के संदेह पर आटा का एक नमूना संग्रहित करते हुए सुधार नोटिस जारी किया गया। खाद्य सचल दल अभियान में यादव संजय कुमार नन्हकू, शहाब उद्दीन सिद्दीकी खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण उपस्थित रहे।
