Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: बीकेटी थाना क्षेत्र नहर मे मिला 61 वर्षीय अधेड़ का शव, हत्या की आशंका


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के बीकेटी थाना क्षेत्र के बरगदी के पास शनिवार को नहर में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने हत्या के बाद शव  नहर में फेंके जाने की आशंका जताई। सूचना पर पहुंची बीकेटी पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। मृतक की पहचान अवधेश शर्मा (61) निवासी मामपुर, थाना बीकेटी, लखनऊ के रूप में हुई है। थाना प्रभारी के अनुसार, अवधेश शर्मा करीब दो दिन पहले घर से निकले थे और वापस नहीं लौटे थे। बताया गया कि वह नशे के आदी थे। शनिवार को बरगदी के पास नहर में उनका शव बरामद हुआ। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |