लखनऊ: मेट्रो स्टेशन पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग मे मिला जिंदा कारतूस, युवक गिरफ्तार
August 01, 2026
आलमबाग। कृष्णानगर मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार शाम चेकिंग के दौरान एक युवक के बैग से जिंदा कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया। वही स्थानीय कृष्णानगर पुलिस ने मेट्रो स्टेशन कंट्रोलर की शिकायत पर युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा मे मुकदमा दर्ज कर जिन्दा कारतूस बरामदगी के आधार टपर कारवाई कर जेल भेज दिया गया है। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया शुक्रवार 31 जुलाई को उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार हमराह पुलिसकर्मियों के साथ स्थानीय कृष्णानगर थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर थे। इस दौरान कृष्णानगर मेट्रो स्टेशन से स्टेशन कंट्रोलर रंजना गौतम की सूचना मिली कि स्कैनिंग के दौरान एक यात्री की के बैग से जिंदा कारतूस मिला है। जिसे सूचना पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना परिचय लक्ष्य दीक्षित पुत्र सौरभ निवासी केसरी खेड़ा, कृष्णानगर निवासी के रूप मे दिया है। जिससे पास से तलाशी के दौरान एक 7.62-25 एसबीडी अंकित एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, युवक कारतूस रखने का लाइसेंस नहीं दिखा सका। तलाशी के दौरान युवक के पास से दो आईफोन, तीन नोटबुक, एक बैंक पासबुक और एमिटी यूनिवर्सिटी का आईडी कार्ड भी मिला। जिसे कब्जे से कारतूस बरामदगी के आधार पर मेट्रो प्रशासन मे सुरक्षा जांच में शामिल कर्मचारियों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।
