Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: सैरपुर पुलिस व सर्विलांस संयुक्त टीम ने बंद घरों मकानों में ताला तोड़कर चोरी करने वाले शातिर चोर को किया गिरफ्तार


पुलिस ने चोर के कब्जे से कई मकानों से चोरी किए गये सोना चांदी के जेवरात, घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल की बरामद 

लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के उत्तरी जोन के सैरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंद मकानों में चोरी करने वाले एक शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया हैं। सैरपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार कोरी व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने छठामील के तराहिया मोड कमलाबाद बड़ौली के पास में सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल से शातिर चोर को अंडरपास के पास में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शातिर चोर का नाम फैसल उर्फ छोटू पुत्र सलीम खान निवासी गौ घाट थाना ठाकुरगंज उम्र करीब 28 वर्ष जोकि आमतौर पर सीतापुर जिले का रहने वाला बताया गया हैं। जिसके ऊपर लखनऊ के विभिन्न थानों में गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार फैसल शातिर चोर के पास से पांच सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, दो सोने चैन बच्चों की, दो कड़ा बच्चों के चांदी, पांच जोड़ी पायल बच्चों की चांदी, एक चम्मच चांदी, एक जोड़ी बिछिया चांदी, दो सिक्के चांदी, एक जोड़ी छुमकी सोने की, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल वाहन संख्या यूपी 32 जे सी 4808 अपाचे सफेद रंग बरामद की गई हैं। आभूषण की कीमत 5 लाख रुपए बताई जा रही है। सैरपुर थाना क्षेत्र में बंद मकानों में रेकी कर चोरी करने का काम करते थे,जिसमें फैसल उर्फ छोटू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और साथी सिराज की तलाश की जा रही हैं जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। वहीं सैरपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार कोरी, उप निरीक्षक रामदेव, अनुज कुमार, कांस्टेबल विकास कुमार सरोज, दिलीप द्विवेदी, अमित कुमार, लव कुमार शुक्ल, सर्विलांस टीम प्रभारी दीपक कुमार, हेड कांस्टेबल अवधेश गिरी, मोहम्मद नदीम, संतोष,अमित कुमार, गौतम, राघवेन्द्र, विशेष, अमन ने यह कार्यवाही की हैं। डीसीपी उत्तरी जोन अमित आनंद ने बताया कि 25 जुलाई 2026 को सैरपुर थाना क्षेत्र के न्याय विहार कॉलोनी में एक बंद घर में चोरी किए थे और एक साथी सिराज फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |