Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: बंद घरों में चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी के जेवर और तार बरामद


आलमबाग। आशियाना पुलिस ने बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर निशानदेही पर चोरी के जेवर पाजेब, 6 जोड़ी पायल, कमरबंद, चेन, अंगूठी और बिजली का तार बरामद किया गया है। आशियाना थाना प्रभारी गजेन्द्र राय ने बताया कि शनिवार तड़के थाना क्षेत्र स्थित देवीखेड़ा ईको गार्डन जाने वाले मार्ग से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पकडे शातिरो ने अपना परिचय राहिल उर्फ लंगड़ा पुत्र अंसार और इस्माइल उर्फ टिल्लू कांशीराम कॉलोनी, सालेहनगर आशियाना निवासी के रूप मे दिया है। पुलिस के अनुसार शातिरो ने थाना मे 13 जुलाई को सेक्टर डी-1 में एक निर्माणाधीन मकान से बिजली का तार व रश्मिखंड शारदानगर में चोरी की चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की है। जिनके खिलाफ पहले से करीब 17 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिन्हे चोरी के जेवर व बिजली के तार बरामदगी के आधार पर थाने मे दर्ज मुकदमे के तहत कारवाई कर दोनों शातिरों को जेल भेज दिया है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |