Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जयपुर नगर निगम चुनाव में BJP-कांग्रेस से आगे निकली AAP, 11 प्रत्याशी घोषित किए


राजस्थान में निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 309 नगर निकायों में आज से नामांकन जारी है, इसमें 10 नगर निगम, 51 नगर परिषदें और 248 नगर पालिकाएं शामिल हैं। सदस्य पदों के लिए दो चरण में चुनाव होंगे, जिसमें से पहले चरण का मतदान नौ सितंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर को होगा। जयपुर नगर निकाय के चुनाव के लिए नामांकन प्रकिया में आम आदमी पार्टी ने बाजी मार ली है, जहां भाजपा और कांग्रेस ने अपने एक भी प्रत्याशी का नाम ऐलान नहीं किया है, वहीं आम आदमी पार्टी ने जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए अपने 11 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है।

आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रभारी देवेंद्र शास्त्री की अनुमति के बाद जिला अध्यक्ष अमित दाधीच और जिला चुनाव प्रभारी अर्चित गोयल ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है, जिसमें पार्टी ने जयपुर शहर की आठ विधानसभा क्षेत्रों के एक एक वार्ड में प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं।

प्रत्याशी तय करने के लिए भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही पार्टियां लगातार बैठकें कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों की पहली सूची कल यानी शुक्रवार को जारी की जा सकती है।वहीं, बीजेपी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक भाजपा की ओर से एक साथ सभी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया जा सकता है। एक तरफ जनता तो वहीं दूसरी तरफ चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदार बेसब्री से दोनों प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों की सूची का इंतजार कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |