बीसलपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में भी देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। गांवों में सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। राष्ट्रध्वज फहराए जाने के बाद लोगों ने तिरंगे को सलामी दी। कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें बच्चों और छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर वातावरण को राष्ट्रप्रेम से भर दिया।
ग्राम पंचायत सचिवालय में ग्राम प्रशासक अजय सिंह, कोतवाली में थानाध्यक्ष गौतम सिंह, रेंज कार्यालय में रेंजर लल्लन स्वरूप दीक्षित, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. तपस त्रिपाठी तथा विद्युत उपकेंद्र पर जेई लक्ष्मी चंद ने ध्वजारोहण किया। प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में इंचार्ज अध्यापक आलोक शुक्ला, प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में इंचार्ज अध्यापक ओमप्रकाश और उच्च प्राथमिक विद्यालय में इंचार्ज अध्यापक बेचेलाल ने ध्वजारोहण किया। साधन सहकारी समिति जमुनिया महुआ में अध्यक्ष विश्व प्रकाश ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
एजीएम इंटर कॉलेज बिहारीपुर हीरा में पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा एवं संस्थापक एलपी गंगवार ने ध्वजारोहण किया। प्राथमिक विद्यालय अकोड़ा नौगमियां में ग्राम प्रशासक रामश्री ने तिरंगा फहराया। अकोड़ा अमृत सरोवर पर प्रशासक प्रतिनिधि नरेश कुमार ने ध्वजारोहण किया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुड़िया भगवन्तपुर में इंचार्ज अध्यापक सुमित गंगवार ने ध्वजारोहण किया। पकड़िया ता दियोरिया स्थित पंचायत सचिवालय में ग्राम प्रशासक पति राधेश्याम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ग्राम पंचायत सचिवालय बढ़ैरा में ग्राम प्रशासक देवपाल गंगवार तथा ग्राम पंचायत सचिवालय बेनीपुर में ग्राम प्रशासक प्रतिनिधि कुंवरसेन गंगवार ने ध्वजारोहण किया।
ग्राम पंचायत सचिवालय मधवापुर में ग्राम प्रशासक पति अन्नू अग्रवाल ने तिरंगा फहराया। वहीं लवी बाल विद्या मंदिर मधवापुर में प्रबंधक संजीव कुमार ने ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राओं और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। पूरे ग्रामीण क्षेत्र में दिनभर स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा।
