बीसलपुर। आदेश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, नरायनपुर टिकरी में शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान के चेयरमैन उमेश गंगवार ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने तिरंगे को सलामी दी।कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन उमेश गंगवार ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आदेश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के सौजन्य से चलाए जा रहे सामाजिक सेवा अभियान का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में सामाजिक सेवा और मानवीय मूल्यों का विकास करना है।उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में सेवा, सहयोग और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संस्थान शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकारों को भी अपनी प्राथमिकता मानता है।सामाजिक सेवा अभियान के अंतर्गत संस्थान की ओर से विभिन्न गांवों में कुल 600 टी-शर्ट वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। अभियान के तहत शनिवार को संस्थान पहुंचे 49 बच्चों को टी-शर्ट वितरित की गईं। इसके साथ ही निर्धारित लक्ष्य के अनुसार टी-शर्ट वितरण का शत-प्रतिशत कार्य पूरा होने पर अभियान का समापन किया गया। समापन के अवसर पर मिष्ठान वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन उमेश गंगवार, श्रीमती पद्मावती, कोषाध्यक्ष नीरज सिंह वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से, सचिव अरविंद कुमार, आईटीआई प्रधानाचार्य प्रभात गंगवार, डिग्री कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. राजेन्द्र कुमार, डीएलएड विभागाध्यक्ष डॉ. अश्विनी भटनागर, फार्मेसी प्रधानाचार्य डॉ. उदय प्रकाश सहित संस्थान का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
