Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुर: बल्दीराय ब्लॉक में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस


बल्दीराय/सुलतानपुर। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के विकासखंड बल्दीराय में शनिवार को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। ब्लॉक परिसर में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं देश के वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार सिंह, ठक्व् विमलेश त्रिवेदी, एडीओ दयावंत सिंह, हौसला प्रसाद सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। वहीं क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं ग्राम पंचायतों में भी ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। कई स्थानों पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों, कर्मचारियों एवं प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया।

पूरे बल्दीराय क्षेत्र में तिरंगा शान से लहराता नजर आया और भारत माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। लोगों ने स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह, सम्मान और गरिमा के साथ मनाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |