Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुर: बल्दीराय तहसील परिसर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस


बल्दीराय/सुलतानपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को बल्दीराय तहसील परिसर में राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में एसडीएम प्रभात सिंह, तहसीलदार सुनील कुमार, नायब तहसीलदार विशाल सिंह एवं नायब तहसीलदार गुलाब सिंह सहित तहसील प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रीय लोगों ने देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों ने देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को तहसील प्रशासन के अधिकारियों द्वारा सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किए गए, जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस दौरान एसडीएम प्रभात सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजादी हमें वीर सपूतों के संघर्ष और बलिदान से मिली है। उन्होंने बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए शिक्षा के साथ राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और कर्तव्य भावना विकसित करने का संदेश दिया।

तहसीलदार सुनील कुमार, नायब तहसीलदार विशाल सिंह एवं नायब तहसीलदार गुलाब सिंह ने भी उपस्थित लोगों और बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने कहा कि देश की प्रगति और विकास में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में तहसील प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं अन्य लोग मौजूद रहे। पूरे तहसील परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |