Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक बनवाएं ‘वय वंदना कार्ड’! 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को ‘वय वंदना कार्ड’ से मिलेगा निःशुल्क इलाज


प्रतापगढ़। जिले में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0एन0 प्रसाद ने बुधवार को बताया है कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जनपद के 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन द्वारा ‘वय वंदना कार्ड’ बनाए जाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होने बताया है कि जनपद के सभी 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अपना ‘वय वंदना कार्ड’ बनवाकर पूरे देश में कहीं भी योजनान्तर्गत सूचीबद्ध निजी एवं सरकारी अस्पतालों में भर्ती होने की स्थिति में निःशुल्क उपचार का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

कार्ड बनवाने के लिए पात्र लाभार्थियों को अपना आधार कार्ड साथ लेकर जिला चिकित्सालय, ग्रामीण क्षेत्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों अथवा अपने क्षेत्र के आयुष्मान मित्र, आशा कार्यकर्ता, एएनएम, सीएचओ (आरोग्य मंदिर), ग्राम पंचायत सहायक, बीसी सखी एवं जन सेवा केंद्र पर संपर्क करना होगा। यहां निर्धारित प्रक्रिया के तहत वय वंदना कार्ड बनाया जा रहा है। उन्होने सभी पात्र बुजुर्गों एवं उनके परिजनों से अपील की है कि वे समय रहते वय वंदना कार्ड बनवाकर आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |