प्रतापगढ़। 100 वर्ष पुराना जर्जर मकान ढह जाने से ई रिक्शा चालक प्रमोद श्रीवास्तव सहित परिवार के 6 लोगो की मौत की हृदय विदारक घटना की सूचना पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी साथियों सहित महुली घटनास्थल पर पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धान्जलि अर्पित किए स कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन प्रतापगढ़ में 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किए,वही आज के पत्रकार वार्ता सहित सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए ।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा एक तरफ जहाँ मन बहुत दुखी और द्रवित है वही व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं जानकारी हुई की आवास की पात्रता सूची में नाम होने के बाद भी आवास न मिल पाना कहीं न कहीं गंभीर सवाल खड़े करते है।
सरकार एवं जिला प्रशासन से हमारी मांग है कि हादसे में बचे परिवार के एक मात्र जीवित सदस्य अमन श्रीवास्तव को एक करोड़ मुआवजा,आवास एवम सरकारी नौकरी तत्काल मुहैया कराई जाए।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, जिला उपाध्यक्ष राम शिरोमणि वर्मा, मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिन्हा, जिला प्रवक्ता मासूम हैदर,एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा सहित दर्जनों साथी उपस्तिथ रहे।
