तिलोई: पूर्व पीएम के जन्मदिन पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
August 20, 2026
तिलोई/अमेठी। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्मदिन पर देश के विभिन्न हिस्सों में कांग्रेस पार्टी और सामाजिक संगठनों द्वारा हर साल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, नेत्र चिकित्सा और रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है।इसी कड़ी में गुरुवार को ब्लाक तिलोई क्षेत्र के मोहनगंज स्थित हाजी वसीम विद्यालय परिसर में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया।इस दौरान कांग्रेसियों ने पूर्व पीएम राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि किया।तथा संजय गांधी हॉस्पिटल मुंशीगंज के प्रसिद्ध चिकित्सों द्वारा निरू शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।शिविर मे आए करीब सौ मरीजों का स्वास्थ परीक्षण एवं उन्हें निशुल्क दवाइयां दी गई।कैंप के माध्यम से चिकित्सकों ने मरीजों को संबंधित बिमारियों का निरू शुल्क परामर्श,बीपी,शुगर एवं ईसीजी की जांच व दवाइयां दी।इस अवसर पर तिलोई ब्लाक अध्यक्ष काशी प्रसाद पासी,पीसीसी सदस्य सुनीता सिंह,जिला उपाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह,राम प्रकाश गुप्ता,सुधांशु प्रताप सिंह,सर्वेश सिंह,देवी शंकर,अजय शर्मा, सूर्यमणि ओझा, भागीरथी वर्मा, मोहम्मद रेहान, अनवर गुल, कुलदीप मौर्या, दिलीप यज्ञसैनी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता, पदाधिकारी, मरीज एवं आमजन उपस्थित रहे।
