Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः पीआरडी स्वयंसेवकों का ड्यूटी भत्ता 500 से बढ़कर 600, कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा! मुख्यमंत्री के राज्य स्तरीय सम्मेलन का कलेक्ट्रेट में हुआ लाइव प्रसारण


पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को गोरखपुर स्थित योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) स्वयंसेवकों के राज्य स्तरीय सम्मेलन का लाइव प्रसारण  कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में किया गया। कार्यक्रम में जनपद के पीआरडी स्वयंसेवकों और अधिकारियों ने सम्मेलन को देखा तथा मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं का स्वागत किया।लाइव प्रसारण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीआरडी स्वयंसेवकों का ड्यूटी भत्ता 500 से बढ़ाकर 600 करने की घोषणा की। इसके साथ ही पीआरडी स्वयंसेवकों एवं उनके आश्रितों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा लखनऊ में पीआरडी स्वयंसेवकों के लिए मल्टी बैरक के निर्माण की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख ललौरीखेड़ा अजय सिंह गंगवार सहित विभागीय अधिकारियों और पीआरडी स्वयंसेवकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि पीआरडी स्वयंसेवक पुलिस बल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। सरकार द्वारा ड्यूटी भत्ता बढ़ाने और चिकित्सा सुविधा जैसी घोषणाएं स्वयंसेवकों के लिए महत्वपूर्ण कदम हैं। कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी अमित कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी छबिराम सिंह एवं अन्नपूर्णा मिश्रा सहित विभिन्न विकासखंडों के पीआरडी स्वयंसेवक उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम प्रभारी अमित कुमार ने विधायक, जिलाधिकारी, ब्लॉक प्रमुख, विभागीय अधिकारियों एवं सभी पीआरडी स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |