लखनऊ। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर पशु कल्याण विभाग ने सोमवार को शहर भर में आवारा पशुओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। डॉ. अभिनव वर्मा के नेतृत्व में चलाई गई इस कार्रवाई में बुद्धेश्वर चैराहा, इंदिरा नगर, सर्वोदय नगर, अंसल गोल्फ सिटी और विकास नगर समेत कई प्रमुख इलाकों से कुल 48 आवारा मवेशियों (16 गाय, 8 बछिया, 4 बछड़े और 20 सांड) को पकड़कर कान्हा गौशाला भेजा गया।
पशु कल्याण अधिकारी ने सड़कों पर पशु खुला छोड़ने वाले मालिकों को सख्त चेतावनी दी है कि उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना वसूला जाएगा और जुर्माना जमा करने के बाद ही मवेशी छोड़े जाएंगे।
