Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः 44 अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग! दिव्यांग रोजगार अभियान! रोजगार मेले का आयोजन


अमेठी। जनपद मुख्यालय स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), गौरीगंज परिसर में दिव्यांग रोजगार अभियान के अंतर्गत रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले का आयोजन उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तथा सेवायोजन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू द्वारा किया गया। आयोजित रोजगार मेले में कुल 44 दिव्यांग अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इनमें से 03 अभ्यर्थियों को जॉब लेटर प्रदान किए गए, जबकि 03 अभ्यर्थियों को स्वरोजगार हेतु मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत पंजीकृत किया गया। रोजगार मेले में जिला समन्वयक, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन अमेठी, जिला सेवायोजन अधिकारी, जिला दिव्यांगजन अधिकारी, एमआईएस मैनेजर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन सहित मिशन के समस्त बीपीएम एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला समन्वयकध्प्रधानाचार्य, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि ऐसे रोजगार मेलों का उद्देश्य दिव्यांग युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |