Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजार: कृष्ण कुमार मिश्रा बने जिलाध्यक्ष, रिंक प्रसाद यादव को मिली जिला महामंत्री की जिम्मेदारी


शुकुलबाजार/अमेठी। आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने जनपद अमेठी की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कृष्ण कुमार मिश्रा को जिलाध्यक्ष तथा रिंक प्रसाद यादव को जिला महामंत्री मनोनीत किया है। यह मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शाही की संस्तुति पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार दुबे द्वारा किया गया। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार दुबे ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को जिले के प्रत्येक शिक्षामित्र तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक मजबूतए सक्रिय एवं प्रभावी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की लड़ाई को पूरी मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा और जिला महामंत्री रिंक प्रसाद यादव ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले के सभी शिक्षामित्रों को एकजुट कर उनके हकए सम्मान और लंबित मांगों के लिए संघर्ष को और तेज किया जाएगा। उन्होंने शिक्षामित्रों से संगठन को ब्लॉक स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा ने कहा कि शिक्षामित्रों की प्रत्येक समस्या को अपनी समस्या मानते हुए हर स्तर पर उनके हितों की लड़ाई लड़ी जाएगी। दोनों पदाधिकारियों के मनोनयन पर जिले के शिक्षामित्रों ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |