लखनऊ। नगर निगम द्वारा शहर की स्वच्छता और ठोस कचरा प्रबंधन प्रणाली को आधुनिक एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। शुक्रवार को जोन-2 स्थित लेबर कॉलोनी वार्ड (अलीतरंग) में महापौर सुषमा खर्कवाल ने श्पोर्टेबल कंपैक्टर ट्रांसफर स्टेशनश् (पीसीटीएस) का भव्य उद्घाटन किया।
इस अवसर पर नगर आयुक्त गौरव कुमार, पार्षद अजय दीक्षित व गौरी सांवरिया, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, जोनल अधिकारी मनोज यादव, पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान, जोनल सेनेटरी अधिकारी राम सकल यादव तथा कार्यदाई संस्था श्लायन एनवायरोश् के एमडी रणधीर सिंह सहित निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
उद्घाटन के दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए आधुनिक तकनीक और बेहतर संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है। पीसीटीएस और एफसीटीएस (फिक्स्ड कंपैक्टर ट्रांसफर स्टेशन) के चालू होने से कचरे के संग्रहण, संपीड़न (कम्पैक्शन) और परिवहन की प्रक्रिया ज्यादा व्यवस्थित और समयबद्ध हो सकेगी, जिससे आम नागरिकों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा।
नगर निगम की योजना के तहत पूरे लखनऊ में कुल 52 पीसीटीएसध्एफसीटीएस केंद्रों का निर्माण किया जाना है। इनमें से 26 केंद्रों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और उन्हें क्रियान्वित कर दिया गया है। इन केंद्रों के माध्यम से कचरा सीधे ढके हुए कंपैक्टरों में एकत्र कर प्रोसेस किया जाएगा, जिससे सड़कों पर कचरा फैलने और दुर्गंध की समस्या से निजात मिलेगी।
