शाहबादः एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस ! 11 शिकायतों में से दो शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण
August 01, 2026
शाहबाद। महीने के पहले शनिवार के अवसर पर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता उप जिलाधिकारी आदेश कुमार द्वारा की गई। इस संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों की कुल 11 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से दो शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही अधिकारियों द्वारा करा दिया गया। बाकि शेष शिकायतों के निष्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंपकर शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी दिए गए। उप जिलाधिकारी आदेश कुमार, तहसीलदार अमित कुमार, खण्ड विकास अधिकारी धीरेंद्र सिंह, नायव तहसीलदार सचिन कुमार, अंकित अवस्थी, सप्लाई इंस्पेक्टर किशनपाल, एडीओ सुरेंद्र शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
