Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुर: 2.278 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार! लम्भुआ पुलिस ने छंगेपुर मोड़ के पास की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज


सुलतानपुर । लम्भुआ सुलतानपुर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लम्भुआ पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों को 2 किलो 278 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक चारु निगम के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी लम्भुआ के निर्देशन में थाना लम्भुआ पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान छंगी मोड़, ग्राम पाण्डेपुर के पास से प्रखर सोनी (20) पुत्र संतोष सोनी तथा संतोष सोनी (44) पुत्र ताराप्रसाद सोनी, निवासी ग्राम शाहपुर हरिवंश, थाना लम्भुआ को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 2 किलो 278 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसमें काली पन्नी में 1 किलो 136 ग्राम तथा सफेद पन्नी में 1 किलो 142 ग्राम गांजा रखा था।

बरामदगी के आधार पर थाना लम्भुआ में मुकदमा संख्या 287ध्2026, धारा 8ध्20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव, कांस्टेबल राहुल यादव, कांस्टेबल निकेश यादव तथा हेड कांस्टेबल अभिषेक मिश्रा (चीता मोबाइल) शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |