सुलतानपुर । लंभुआ में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सद्भाव और हरित भविष्य का संदेश देते हुए वरिष्ठ समाजसेवी नईमुद्दीन सिद्दीकी ने इस वर्ष भी लखनऊ के मलिहाबाद से मंगाए गए 5000 कलमी आम के पौधों का विभिन्न गांवों के विद्यालयों में निःशुल्क वितरण कराया। ष्एक पेड़ मां के नामष् अभियान के तहत आयोजित इस अनूठे कार्यक्रम में फलदार वृक्षों की प्रतीकात्मक ष्बारातष् निकाली गई। बच्चों के हाथों में हरे-भरे पौधे देखकर उपस्थित लोगों का मन हर्षित हो उठा।
यह अभियान प्रतिवर्ष मरहूम सलीमुद्दीन सिद्दीकी एवं नियाज अहमद सिद्दीकी की स्मृति में आयोजित किया जाता है। शनिवार को प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयध्इंटर कॉलेज मुरली, पाण्डेयपुर, गोपालापुर तथा लम्भुआ,पठखौली, क्षेत्र के अनेक विद्यालयों में विद्यार्थियों को कलमी आम के पौधे वितरित किए गए। बच्चों ने पौधों को सुरक्षित रखने, नियमित रूप से खाद-पानी देने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
नईमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने पौधरोपण के साथ-साथ भाईचारे, अमन और सामाजिक सौहार्द का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम में संतराम मोदनवाल, प्रमोद कुमार सिंह, नोमान अहमद सिद्दीकी, सद्दाम अंसारी, अकबर अहमद सहित अन्य लोगों ने बच्चों के बीच पौधों का वितरण किया और उन्हें पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
.jpg)