Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः दिव्यांगजन रोजगार मेले में 21 दिव्यांगजनों का हुआ चयन


प्रतापगढ़। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर टाटा टेक्नॉलाजी वर्कशाप प्रतापगढ में दिव्यांगजन रोजगार मेला आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का शुभारम्भ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के नोडल प्रधानाचार्यध्जिला समन्वयक आलोक कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम आयोजक द्वारा बताया गया कि विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षितध्गैर प्रशिक्षित दिव्यांगजन को रोजगार पाने और आत्मनिर्भर बनने का मौका है, संभव है कि शुरू में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़े, किन्तु बाद चुनौतिया नगण्य होकर बेहतर जीवन-यापन का अवसर प्रदान करती है।

दिव्यांगजन रोजगार मेले में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, उ०प्र० कौशल विकास मिशन एवं जनपद के लगभग 58 दिव्यांगजनों प्रतिभाग किया जिसमें से लगभग 21 दिव्यांगजनों का प्रथम चरण के लिए केयर हेल्थ नर्सिंग सर्विसेज, एल०एन०टी० एवं स्किल्स टू इनकम इण्डिया इत्यादि कम्पनियों में चयन किया गया। कार्यक्रम में सोमनाथ वर्मा एवं भूपेन्द्र सिंह एम०आई०एस० प्रबन्धक उ०प्र० कौशल विकास मिशन, रवीन्द्र पाण्डेय जिला कार्यक्रम प्रबन्धक व ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर डी०डी०यू०-जी०के०वाई व उ०प्र० कौशल विकास मिशन के समस्त प्रशिक्षण प्रदाता व स्टाफ उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |